अहलेबैत (अ )न्यूज़ एजेंसी अबनाः प्राप्त सूत्रों के अनुसार यमन की सेना और स्वयंसेवी फोर्सेस ने अलहदीदा प्रांत के शहर अलख़ोख़ा को मुक्त करवाने की कार्यवाई में सऊदी अरब के कई सैनिकों को मार दिया, और घायल कर दिया है।
यमन की सेना ने अलख़ोख़ा शहर को आज़ाद करवाने में सैनिकों की गाड़ियों को भी तबाह कर दिया।
यमन के एक सैनिक ने बताया है कि यमन के प्रांत अलबैज़ा में सऊदी सेना के सहयोगियों को आगे बढ़ने से रोक दिया गया है। इस कार्यवाई में सऊदी सैनिकों और उनके साथियों को नुक़सान पहुंचा।
यमन की सेना ने तअज़ प्रांत में भी सऊदी अरब और उसके साथी सैनिकों के ठिकानों पर हमले करके उनकी सैनिक गाड़ियों को तबाह कर दिया है।
29 दिसंबर 2017 - 11:13
समाचार कोड: 874765
यमन के एक सैनिक ने बताया है कि यमन के प्रांत अलबैज़ा में सऊदी सेना के सहयोगियों को आगे बढ़ने से रोक दिया गया है। इस कार्यवाई में सऊदी सैनिकों और उनके साथियों को नुक़सान पहुंचा।